: भिंड के दिलीप बौद्ध बने बसपा के केंद्रीय कॉर्डिनेटर, मध्यप्रदेश प्रभारी भी बनाया
Fri, Jan 31, 2025
बहुजन समाज पार्टी केंद्रीय कॉर्डिनेटर एवं मध्यप्रदेश प्रभारी बनकर 3 को आयेंगे भिंड, होगा भव्य स्वागत
भिंड बसपा नेता को बहुजन समाज पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अब ग्वालियर चंबल सहित प्रदेश में मजबूत होगी बसपा
भिंड - संवाददाता
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में बहन कु. मायावती द्वारा युवा नेता मा. एड दिलीप बौद्ध को बहुजन समाज पार्टी का केंद्रीय कॉर्डिंनेटर व मध्यप्रदेश प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय कॉर्डिनेटर और मध्यप्रदेश प्रभारी जाने के बाद 3 फरवरी 2025 को बसपा नेता दिलीप बौद्ध का अपनी मातृभूमि पर आगमन हो रहा है। बड़ी संख्या में बसपा नेता और कार्यकर्ता जिले भर में उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि सभी बसपा कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ श्री बौद्ध को रिसीव करते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए प्रज्ञा बुद्ध विहार अम्बेडकर नगर भिंड में महापुरुषों के आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचेंगे। जहाँ सभी पार्टी के पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, शुभ चिंतक उपस्थिति रहेंगे। बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह के द्वारा नगर के प्रवेश स्थल दबोहा पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। ज्ञात हो कि बसपा ने इस बार एक जमीनी छोटे से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने काम करने वाले एक युवा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे बसपा का प्रदेश सहित ग्वालियर चंबल में जनाधार बढ़ने की संभावना बलबती होगी।
: भिंड में खेलों की अलख जगाने वाले हरवीर सिंह यादव का निधन
Wed, Jan 29, 2025
सैकड़ों गणमान्य जनों ने दी अंतिम विदाई, धर्मपुरी मुक्तिधाम ने हुए पंचतत्व में विलीन, ज्येष्ठ पुत्र कृष्ण गोपाल यादव ने दी मुखाग्नि
गणमान्यजन बोले : भिंड खेल जगत के एक युग का अंत, खेलों की अलख जगाने के लिए सदैव याद किए जाएंगे पूर्व प्राचार्य हरवीर सिंह यादव
भिण्ड - संवाददाता
खेलो का अलख जगाने वाले,राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट और एथलेटिक्स मध्यभारत प्रांत के चैंपियन व पूर्व प्राचार्य श्री हरवीर सिंह यादव का निधन हो गया है। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञातव्य है कि भिंड में एथलेटिक्स खेलों के पुरोधा हरवीर सिंह यादव को कहा जाता है उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई युवाओं को प्रेरित किया जो आज अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं साथ ही विवेक उच्च कोटि के समाज से भी और सहज सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति भी थे उनके निधन पर शहर के सामाजिक संगठनों राजनीतिक दालों सहित नगर वासियों ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है शोक संतृप्त परिवार में उनके पुत्र कृष्णगोपाल यादव, राधेगोपाल यादव,हितगोपाल यादव,बृजगोपाल यादव, सहित समस्त परिवार है। 92 वर्ष की अवस्था में उन्होंने अपने शरीर का त्याग किया ज्ञातव्य है कि वह पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे 2 वर्ष पूर्व एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेते समय उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था तब से निरंतर वह अस्वस्थ्य थे। श्रद्धांजलि देने वालों में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया समाजसेवी गगन शर्मा समाजसेवी जयदीप राजावत प्रवेंद्र शर्मा भूरे यादव आलोक देपुरिया नितेश जैन पिंकू शर्मा गणेश भारद्वाज राहुल मिश्रा अशोक तोमर अनिल शर्मा सहित उनके समस्त स्कूल का स्टाफ नगर वासी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हैं।
: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में नवनीत ने जीता सिल्वर मेडल
Sat, Jan 25, 2025
भोपाल में चल रही
दिग्विजय सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन
भिंड - संवाददाता
सुनार पुरा मेहगांव (भिंड) के निवासी नवनीत सिंह भदौरिया ने भोपाल में स्थित शूटिंग अकादमी में चल रही दिग्विजय सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
यह जानकारी नवनीत को प्रेरित करने वाले किशोरी स्पोर्ट्स क्लब संचालक राधे गोपाल यादव के द्वारा दी गई, उन्होंने बताया दिनांक 21 जनवरी से 30 जनवरी तक भोपाल खेल अकादमी में चलने वाली दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग स्पर्धा मे देश के कई जाने-माने निशाने बाज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया हे। शूटिंग की स्कीट स्पर्धा में नवनीत सिंह भदौरिया पुत्र राजेश सिंह ने हवा में उड़ते हुए लक्ष्य को भेद करके मध्य प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल लिया, ज्ञात हो शूटिंग का प्रशिक्षण नवनीत खेल अकादमी भोपाल में रहकर के अपने कोच. इंद्रजीत सिद्दीकी के दिशा निर्देशन में ले रहे हैं।
कम उम्र में अपनी क्षमताओं को विकसित करके वह अपने परिवार भिंड के स्थानीय दिशा निर्देशक और पूरे मध्यप्रदेश का मान बड़ा रहे हैं।
उनकी इस सफलता पर राधे गोपाल यादव, भूपेंद्र सिंह कुशवाह, राघवेंद्र भदौरिया, मुनेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ योगेंद्र यादव, दिग्विजय सिंह, शिव प्रताप सिंह भदौरिया, ताऊ इंद्रेश सिंह सहित कई शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।